फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नवंबर से होंगी बैक परीक्षाएं

Wed, 21 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू सत्र 2014-15 की बैक परीक्षा 20 नवंबर से शुरू करेगा। मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा की तिथि तय कर दी गई। इसके अलावा समिति ने ग्रेजुएशन में जिन छात्रों के फाउंडेशन कोर्स तय अवधि में किसी कारणवश पूरे नहीं हो पाए, उन्हें परीक्षा देने का एक मौका दिया है।
विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक ग्रेजुएशन में फाउंडेशन कोर्स कोड 011, 012, 013 की परीक्षा टाइम बार होने के बावजूद दी जा सकती है। पांच हजार रुपये लेट चार्ज के साथ विवि छात्र को परीक्षा देने की अनुमति देगा। बैक परीक्षा के साथ यह फार्म छात्र भर सकते हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल एक लाख से अधिक छात्र बैक परीक्षा देंगे। फिलहाल ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। 29 अक्तूबर तक फार्म भरे जाएंगे।

क्लास की लग गई वाट
विवि ने बैक परीक्षा की तिथि 20 नवंबर तय की है। दो नवंबर तक कॉलेजों में फार्म जमा होंगे। कॉलेजों में एक तो एडमिशन लेट हुए हैं। अब कॉलेज बैक परीक्षा में जुट जाएंगे। इस बीच छात्रसंघ चुनाव होने हैं। ऐसे में पढ़ाई की वाट लगनी तय है। एकेडमिक कैलेंडर कागजों में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें