फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका

Wed, 21 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने ग्रेजुएशन में एडमिशन का एक और मौका दिया है। 23 और 24 अक्तूबर को प्रवेशार्थी कॉलेजों में खाली सीटों पर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेजों को मेरिट बनाकर 24 अक्तूबर की शाम पांच बजे तक एडमिशन कंफर्म करने होंगे।
विज्ञापन


अहम यह है कि विवि ने छात्रों की मांग पर ग्रेजुएशन में एडमिशन बंद करने के बाद बीए, बीएससी, बीकॉम और प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन का फिर से मौका दिया है। प्रवेशार्थियों के लिए यह राहत की बात है। ऐसे आवेदक जो रेग्युलर पढ़ाई करना चाहते हैं, वह एडेड नहीं तो सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन पा सकेंगे। मंगलवार को पोस्ट ग्रेजुएशन नियमित कोर्स की ओपन मेरिट के एडमिशन कंफर्म होने की अंतिम तिथि थी।
 
एलएलबी में रही मारामारी
एलएलबी के एडमिशन में मारामारी रही। मेरठ कॉलेज में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज द्वारा तैयार की गई ओपन मेरिट पर सवाल खड़ा किया। आरोप लगाया कि उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया गया, जबकि कुछ को बैक गेट से एंट्री दी गई है। कई दिनों से छात्राएं कॉलेज की चक्कर लगा रही थीं। छात्राएं काफी देर तक प्रिंसिपल ऑफिस के बाहर बैठी रहीं। कॉलेज प्रशासन का कहना है मेरिट में नियमों का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें