फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, बीकॉम में आधे से ज्यादा फेल

Sat, 12 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी और बीकॉम में आधे से ज्यादा छात्र फेल होने के आरोप लगाते हुए छात्रों ने शुक्रवार को सीसीएसयू में हंगामा किया। पहले प्रतिकुलपति और फिर कुलपति को घेरा। छात्रों ने मूल्यांकन पर सवाल खड़े किए। छात्रों ने विवि गेट पर इंटरनेट से निकाले गए रिजल्ट की प्रति भी फूंकी।
विज्ञापन


छात्र बीएससी और बीकॉम फर्स्ट और सेकेंड ईयर में आधे से भी अधिक छात्र-छात्राएं फेल होने की शिकायत लेकर पहुंचे। कई कॉलेजों से छात्र आए। पहले प्रतिकुलपति प्रो. एचएस सिंह को घेरा। दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग की। इसके अलावा बीएससी फर्स्ट ईयर में सीट बढ़ाने की मांग की। विवि ट्रेडिशनल यूजी कोर्स में एडमिशन बंद कर चुका है।

प्रतिकुलपति ने कहा सांध्यकालीन कक्षाएं चलाने की मांग के लिए विवि शासन को लिख चुका है। कुछ देर बाद कुलपति आ गए। इसके बाद छात्रों ने कुलपति को घेरा। उनसे सीट बढ़ाने की मांग की। कुलपति ने कहा सीट बढ़ाना उनके हाथ में नहीं है। शासन को लिखा जा चुका है। वह राजभवन को भी लिखेंगे। फेल होने के मामले में कहा कि अगर किसी क्लास या पेपर में 75 फीसदी से अधिक छात्र फेल हुए हैं तो वह रैंडम सैंपलिंग कर चेक कराएंगे।
विज्ञापन


अनुपस्थित, फेल की शिकायत
विवि में अनुपस्थित और फेल की शिकायतें काफी पहुंच रही हैं। कुछ केस तो ऐसे हैं जिनमें छात्र-छात्राओं की अब्सेंट हटी तो नंबर जीरो निकले। अनुपस्थित के मामले सैकड़ों में है। इनमें सुधार विवि के लिए सिरदर्द बना हुआ है। कर्मचारी और अधिकारी सुधार में लगे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें