फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU News: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर हमला, छात्रों का हंगामा...  17 नकलची पकड़े, लाए थे हाथ से लिखी पर्चियां

Thu, 15 May 2025 11:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में नौ मई की रात मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया था। इसी घटना के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया।  
विज्ञापन
कुलपति कार्यालय के गेट पर हंगामा करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम मलिक पर कैंपस में हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद सैकड़ों छात्रों ने हंगामा किया। कुलपति ऑफिस में नारेबाजी की। 
विज्ञापन


नौ मई की रात साढ़े 11 बजे मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम मलिक और विक्रांत अपने दोस्त अर्पित को सीसीएसयू के पं दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल छोड़ने गए थे। वहां पर महाराणा प्रताप हॉस्टल में रहने वाले छात्र प्रियांशु चौधरी  और उसके दोस्त शुभम व विक्रांत से बात करने लगे।
इसी बीच विनय उर्फ सुच्चा, सिद्धार्थ कसाना, आदित्य यादव और देव राणा डंडों और तमंचों के साथ वहां आए और शुभम मलिक के साथ मारपीट की। छात्र उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पूरे मामले में शुभम मलिक की तरफ से मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद सीसीएसयू प्रशासन की नींद खुली। चारों का कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया। बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी सिद्धार्थ कसाना ने हापुड़ के एक पुराने मामले में सरेंडर कर दिया। बाकी दो आरोपी अभी फरार हैं।
 

सीसीएसयू की परीक्षा में पकड़े गए 17 नकलची

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उड़नदस्तों ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग केंद्रों पर 17 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा है। इनके खिलाफ यूएफएम की कार्रवाई की गई है। छात्रों के पास से हाथ से लिखी पर्चियां और गाइड के पर्चे बरामद हुए हैं। 

विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते द्वारा समन्वक प्रोफेसर शिवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सचल उड़ाका दल के सदस्य डॉ. स्नेहवीर सिंह पुंडीर, डॉ. देवेंद्र सिंह सिंधु, डॉ. कौशल प्रताप सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार आदि ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 17 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। ऐसे परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 170 परीक्षार्थियों को कड़ी चेतावनी दी गई है।
 

बीएड परीक्षा : प्रवेश पत्र में छात्रों के रिकॉर्ड गलत

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में बृहस्पतिवार से शुरू हुई बीएड परीक्षाओं में कई परीक्षा केंद्रों पर ऐसे छात्र पहुंचे, जिनके प्रवेश पत्र पर फोटो और हस्ताक्षर को छोड़कर बाकी विवरण किसी और छात्र का था। ऐसे छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। कई छात्र ऐसे भी थे, जिन्हें एजेंटों ने अंतिम समय तक झांसे मे रखा, उनसे उनकी परीक्षा बाद में होने के दावे किए गए। कई एजेंटों ने ग्रुपों में परीक्षा स्थगित होने की अफवाह भी उड़ाई।
 
विज्ञापन

अब माइनर विषयों का छात्र खुद कर सकेंगे चयन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने एनईपी-2020 के अंतर्गत संचालित बीए, बीएससी-बीकॉम पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-2026 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। छात्र-छात्राएं अपने अथवा अन्य संकायों के उपलब्ध विषयों से माइनर विषय का चयन कर सकेंगे। माइनर विषय का अध्ययन छात्रों द्वारा केवल विषम सेमेस्टर अर्थात प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के साथ किया जाएगा।

बता दें कि व्यवस्था में माइनर विषय को छह क्रेडिट आवंटित किए गए हैं, इसलिए छात्र माइनर विषय के रूप में अपने दो मेजर विषयों को छोड़कर महाविद्यालय में संचालित अन्य किसी मेजर विषय का अध्ययन माइनर विषय के रूप में कर सकेंगे।
अलग से माइनर विषय का पाठ्यक्रम तैयार करने तथा उसका पठन-पाठन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर एक ऐसा छात्र जो गणित एवं भौतिक विज्ञान विषयों का चयन मेजर विषय के रूप में करता है तो वह अन्य छात्रों हेतु उसी सेमेस्टर में चलाए जा रहे रसायन विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र का अध्ययन माइनर विषय में रूप में कर पाएगा।

इस प्रकार चयनित किया गया माइनर विषय किसी अन्य छात्र का मेजर विषय होगा। इसलिए माइनर एवं मेजर विषय का प्रश्नपत्र एक ही होगा। किसी विषय में प्रयोगात्मक परीक्षा सम्मिलित है तो वह भी माइनर विषय के रूप में अध्ययन करने वाले छात्र को पूर्ण करना अनिवार्य होगा।
छात्र को दोनों वर्षों में एक ही विषय का माइनर पेपर लेना अनिवार्य होगा। वर्तमान में उपलब्ध स्किल डेवलपमेंट कोर्स में से प्रथम से लेकर तृतीय सेमेस्टर तक छात्र संबंधित सेमेस्टर में उपलब्ध विषय का अध्ययन कर पाएंगे।

इन विषय समूहों में से एक समूह से एक विषय किया जा सकेगा चयनित
-संस्कृत, फिलोसॉफी, साइकोलॉजी
- हिस्ट्री, म्यूजिक
- ड्राइंग एंड पेंटिंग, ज्योग्राफी
- पॉलिटिकल साइंस म्यूजिक, म्यूजिक
- म्यूजिक, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन
- होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन
- डिफेंस स्टडीज, उर्दू, लाइब्रेरी साइंस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें