फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने सीसीएसयू से मांगा इवनिंग क्लास का प्रस्ताव

Sat, 31 Oct 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने सीसीएसयू से इवनिंग क्लास शुरू करने को लेकर प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए विवि को अपने रुख के साथ इवनिंग क्लास का औचित्य और शिक्षकों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी भेजनी होगी। इसके बाद शासन फैसला करेगा।
विज्ञापन


इसे शासन से मंजूरी मिलती है तो उम्मीद है कि अगले सत्र से विवि में इवनिंग क्लास शुरू हो जाएंगी। सीसीएसयू ने प्रस्ताव भेजने के लिए सोमवार शाम चार बजे प्रिंसिपलों की बैठक बुलाई है। इसके बाद विवि अपनी रिपोर्ट भेजेगा। कम सीट और ज्यादा आवेदन की वजह से इवनिंग क्लास की मांग हर साल उठती है।

विवि हर साल इवनिंग क्लास के लिए प्रस्ताव भेजता है। शुरू करने की मांग करता है। शासन ने अब पूरी रिपोर्ट मांगी है। एक तरह से गेंद विश्वविद्यालयों के पाले में डाली है।
विज्ञापन


नवंबर तक पहुंचे एडमिशन
मेरठ। सीसीएसयू की एडमिशन प्रक्रिया लेट होते हुए अब नवंबर तक पहुंच गई है। शुक्रवार को एमएससी होम साइंस की मेरिट जारी की गई। एडमिशन दो नवंबर तक होंगे। साथ ही एलएलबी की ओपन मेरिट भी जारी की गई है। इसके लिए छात्र 31 अक्तूबर को अपना प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। दो नवंबर तक एडमिशन होंगे। उधर, बीपीएड और एमपीएड में एडमिशन के लिए शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें