फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतियोगी परीक्षाओं से टकरा रहीं सीसीएसयू की मुख्य परीक्षाएं, छात्रों ने तिथि बढ़ाने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीएससी ऑनर्स (कंप्यूटर साइंस) अंतिम वर्ष के छात्रों ने आगामी मुख्य परीक्षाओं की तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अमित कृष्ण यादव को ज्ञापन सौंपकर छात्र हित में निर्णय लेने की अपील की।
छात्रों ने ज्ञापन में बताया कि आगामी 8, 9 और 10 जून को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित होनी है। वहीं कई विद्यार्थियों की एसएससी जीडी परीक्षा भी 25 से 30 मई के बीच प्रस्तावित है। छात्रों का कहना है कि इसी अवधि में विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं भी कराई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के सामने तैयारी को लेकर गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि एक ओर सरकारी नौकरी से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं हैं तो दूसरी ओर स्नातक अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा। दोनों परीक्षाएं भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में एक ही समय पर परीक्षाएं होने से छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है और वे किसी भी परीक्षा की बेहतर तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मांग की कि सभी छात्र-छात्राओं के हित और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की तिथियां 10 जून के बाद निर्धारित की जाएं, ताकि विद्यार्थी बिना तनाव के दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में छात्र नेता रोहित बावरा, अक्षय, रुद्र प्रताप सिंह, सुमित, नितिन, सचिन, हिमांशु, वैभव, लवनीश, हर्षित, अनमोल, यश और कृष समेत बीएससी तृतीय वर्ष के अनेक छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें