फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : 78 छात्राओं का छात्रावास बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुर्गा भाभी से रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में स्थानांतरित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए महिला छात्रावासों में आवास व्यवस्था को संतुलित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम चरण में विभिन्न पाठ्यक्रमों की 78 छात्राओं को दुर्गा भाभी महिला छात्रावास से रानी लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में स्थानांतरित कर दिया है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित छात्राओं में एमसीए की दो, एमबीए की 10, बीए की 33, बीबीए की 15, बीएफए की पांच, बीपीईएस की दो, बीपीएड की एक, बीफार्मा की छह, बीआईएमसी की एक, बीवॉक की दो और बीएफएड की एक छात्रा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की संख्या में वृद्धि के कारण छात्रावासों में बेहतर आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण में 78 छात्राओं का स्थानांतरण किया गया है ताकि सभी छात्राओं को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें