फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 102 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी सीसीएसयू की परीक्षाएं

Sun, 17 Nov 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू में 25 व 28 नवंबर से शुरू हो रही प्रोफेशनल व ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाओं के लिए शनिवार को केंद्र घोषित कर दिए हैं। ऑडियो, वीडियो कैमरों की निगरानी में 102 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। प्रोफेशनल कोर्सों में 45 केंद्र व ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाओं के लिए 57 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को विवि में हुई परीक्षा समिति की बैठक में केंद्रों की सूची पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से होंगी। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। विवि ने वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। एमए, एमएससी जैसे विषयों की परीक्षाएं जहां 28 नवंबर से होंगी, वहीं एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी।

परीक्षाएं दो पाली में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होंगी। विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को अवगत करा दें। शनिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में विवि द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची भी फाइनल हो गई।

बैठक में कुलपति नरेंद्र कुमार तनेजा, प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, डीन एजुकेशन प्रो. जगवीर भारद्वाज, डीन लॉ डॉक्टर राजेश कुमार गर्ग, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जयमाला, प्रो. सुदीप कुमार बेदार, डॉ. सीमा जैन, डीन कॉमर्स डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. रेखा तिवारी व मितेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

वेबसाइट पर देखें परीक्षा कार्यक्रम
सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सिर्फ उन्हीं कॉलेजों को बनाया जाएगा जहां पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगे होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन कॉलेजों को पिछली परीक्षाओं में शिकायतें थी, उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

विषम सेमेस्टर की जो परीक्षाएं आयोजित होनी हैं उनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मेन एग्जाम, एक्स और बैक परीक्षा हैं। एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। यूजी में बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की मेन एग्जाम, एक्स और बैक पेपर परीक्षा शामिल हैं।

इसके साथ ही बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाईट के प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी 25 नवंबर से घोषित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें