बीएड प्रथम वर्ष में 33543 छात्र हैं और बीएड द्वितीय वर्ष में 33 हजार छात्र-छात्राएं हैं। विवि 220 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित कराएगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए तैयार रहें।
सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द होगा मूल्यांकन
रजिस्ट्रार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की 90 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं, ऐसे में उनका मूल्यांकन अब शुरू कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके। इसके साथ सम सेमेस्टर के जो विवि परीक्षा फॉर्म भरवा रहा है, उनकी परीक्षाएं भी जुलाई में वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही कराई जा सकती हैं। 30 अगस्त तक विवि को सभी रिजल्ट जारी करने हैं, ऐसे में इनकी परीक्षाएं साथ ही कराई जाएंगी।
12वीं के रिजल्ट से होगी एडमिशन में देरी
12वीं का रिजल्ट आने में अभी समय लगेगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएस बोर्ड ने इसको लेकर अभी कोई तिथि घोषित नहीं की है। ऐसे में विवि तब तक यूजी प्रथम वर्ष में प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाएगा। किस फॉर्मूले से 12वीं में छात्र-छात्राओं को पास किया जाएगा, ये भी महत्वपूर्ण है। इसको देखते हुए भी विवि को अपनी मेरिट के नियमों में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।