फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में 24 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, निशा गुलफाम सहित 198 मेधावियों को गोल्ड मेडल

Sun, 23 Sep 2018 02:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
परिवार के साथ निशा गुलफाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू में 24 सितंबर को आयोजित होने वाहले दीक्षांत समारोह में 198 मेधावियों को गोल्ड मेडल और 168 छात्र छात्राओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। सरूरपुर के जैनपुर गांव की बेटी निशा गुलफाम ने क्षेत्र  का नाम रोशन किया है। शनिवार को गांव में मेधावी छात्रा के परिवार ने खुशियां मनाईं। विवि ने शुक्रवार को मेडल और प्रमाण पत्र विजेताओं की अंतिम सूची जारी की है। जानें किन्हें मिलेंगें मेडल:-
विज्ञापन


 

ये मिलेंगे मेडल 
वर्ष-2018 के लिए एक कुलाधिपति रजत पदक, 139 कुलपति स्वर्ण पदक, 49 प्रायोजित स्वर्ण पदक, 158 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र, 02 चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही 2017 के लिए 08 कुलपति स्वर्ण पदक, 02 प्रायोजित स्वर्ण पदक और 10 विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मेडल पाने वाले सभी छात्रों की सूची यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट पर अपलोड कर रखी है। 

इन्हें भी मिलेगा कुलपति मेडल 
एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल में यशिका सिंह, एमबीबीएस द्वितीय प्रोफेशनल में विद्या नगानगोम, एमबीबीएस तृतीय प्रोफेशनल में राधिका कुकरेजा, एमडी एएनएईएस में नीला शर्मा, एमडी बायो केमिस्ट्री में मंजू शर्मा, एमडी कॉम मेडिसिन में प्रशांत कुमार, एमडी मेडिसिन में तारीक मोहमद, एमडी माइक्रोबायलॉजी में काम्या वर्मा, एमडी ओबीएसटी एंड गायनिक में नीतू सिंह, एमडी पीडियाटिरिक्स में ज्योति कानपाल, एमडी पैथोलॉजी में भावना शर्मा,

एमडी साइकोलॉजी में निशिथा, एमडी साइथेरी में हिमांशु, एमडी जनरल मेडिसिन में संदीप अग्रवाल, एमडी रेडियोडाइगनोसिस में कामेंद्र सिंह, एमडी डीवीएल में अनिल कुमार सोनी, एमडी एंटॉमी में निशांत परवीन, एमडी फार्मासोशोलॉजी में अंकित, एमडी ऑप्थामोलॉजी में सोनाली राज सिंह, एमडी जनरल सर्जरी में अनुपम शुक्ला, एमएस आर्थो में नितीश कुमार मीना, एमएस ईएनटी में हमजोल सिंह, एमफिल बॉटनी में अंजलि, एमफिल हार्टीकल्चर में कृष्ण चौधरी का नाम सूची में है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का रिहर्सल करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
एमफिल इतिहास में अंशु, एमफिल फिजिक्स में हर्ष कुमार, एमफिल स्टेटिक्स में अंजू रानी, एमफिल जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग में पूजा शर्मा, एमफिल इंग्लिश में वर्षा शर्मा, एमफिल उर्दू में खुशनुमा, एमफिल जूलॉजी में लवी शर्मा, एमफिल इकॉनोमिक्स में रेनुका नौटियाल, एमफिल राजनीति शास्त्र में दीपक तोमर, एमफिल सोशोलॉजी में जूली, बीए एलएलबी में रिया सक्सेना, एमलिब में वैभव, बीलिब में गगन, एमए इकोनॉमिक्स में शालू पुंडीर, एमए इंग्लिश में मेधाविनी यादव,

मए भूगोल में अदिति सिंह, एमए हिंदी में आंचल, एमए इतिहास में मुजस्सिम अली, एमए साइकोलॉजी में नेहा झा, एमए सोशोलॉजी में तुषार, एमजेएमसी में मनीष कुमार, एमएससी मैथ में शिवानी गोयल, एमएससी स्टेटिक्स में अंकुश, एमएससी बायोटेक में अपूर्वा, एमएससी होम साइंस फूड सांइस एंड न्यू में उर्वशी, एमएससी बायोइंफो में भाष्कर त्रिपाठी, एमससी माइक्रोबायलॉजी में शिवी, एमएससी बॉटनी में नेहा, एमएससी जूलॉजी में हिमानी को कुलपति मेडल मिलेगा। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें