फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 30 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

Sun, 02 May 2021 10:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • 30 मई तक कैंपस-कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 
  • रविवार को बैठक में कुलपति ने लिया निर्णय
  • 15 मई तक शासन ने दिए थे सभी संस्थानों को बंद रखने के निर्देश 
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 30 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इससे पहले 15 मई तक शासन ने सभी संस्थानों को बंद करने के निर्देश दिए थे। रविवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों-कॉलेजों को 15 मई तक पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान कैंपस में होने वाले सभी कार्य भी बंद करने को कहा गया था। विवि की परीक्षाएं भी पहले ही स्थगित की जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश भी घोषित कर दिया गया था।

रविवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक मई से 30 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा कहना है कि 15 मई के बाद शासन जो निर्देश जारी करेगा उसके लिए विवि तैयार रहेगा। अगर स्थगित परीक्षाएं कराने की मंजूरी दी जाती है तो विवि प्रशासन की पूरी तैयारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून से सम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षा की तैयारी 
कैंपस-कॉलेजों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं जून में आयोजित होनी थी। अभी दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अधर में हैं। वार्षिक की मुख्य और प्राइवेट परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में विवि के पास परीक्षाओं का एक साथ बड़ा दबाव रहेगा। ऐसे में अगर संक्रमण कम हुआ तो विवि 15 जून से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू करा देगा।

इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने हैं, इनको विवि जल्द ही ओपन कर देगा ताकि छुट्टियों में ही सारे फार्म भर जाएं, जिससे कि छात्र-छात्राओं का कम नुकसान हो। कुलपति प्रो. एनके तनेेजा ने छात्र-छात्राओं के लिए कहा है कि घबराएं नहीं। अपनी पढ़ाई करते रहें। ऑनलाइन लेक्चर से काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन कोरोना महामारी के इस कठिन समय में छात्र-छात्राओं के साथ है। छात्र हित में निर्णय लिए जाएंगे। सभी छात्र-छात्राएं सकारात्मक रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें