फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : तपोवन में फिर मधुमक्खियों का हमला, कई को डंक मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के तपोवन में मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे यहां सुबह की सैर करने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया। मधुमक्खियों ने तीन-चार लोगों को डंक मार दिया। दस महीने पहले भी यहां मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया था जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग तपोवन और सीसीएसयू परिसर में टहलने आए थे। करीब सात बजे अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उड़ता हुआ आया और लोगों पर टूट पड़ा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़े। कोई पेड़ के पीछे छिपा, कोई जमीन पर लेट गया तो कोई तेजी से भागता हुआ मुख्य गेट की ओर गया। काफी देर तक तपोवन से लेकर कुलपति ऑफिस तक खलबली मची रही। मधुमक्खियां करीब 20-25 मिनट तक परिसर में मंडराती रहीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन-चार व्यक्तियों को मधुमक्खियों ने कई बार काटा। उनके चेहरे और हाथों पर सूजन आ गई हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मी और कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
दस महीने पहले गई थी एक जान
यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले साल 22 फरवरी को भी यूनिवर्सिटी परिसर में मधुमक्खियों के हमले में 74 वर्षीय बुजुर्ग धर्मवीर सिंह की मौत हो गई थी। उस दिन 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। कई घंटे तक पूरा कैंपस ठप पड़ा रहा था। उस घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जगह-जगह बने छत्ते हटवाए थे और कीटनाशक का छिड़काव भी कराया था लेकिन एक बार फिर मधुमक्खियों ने अपना डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें