फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 31 फीसदी ने छोड़ी काउंसिलिंग 

Tue, 07 Jun 2016 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
बीएड काउंसिलिंग में पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैक्षिक सत्र 2016-18 के लिए सोमवार से बीएड काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन 31 प्रतिशत छात्रों ने काउंसिलिंग छोड़ दी। सरकारी कॉलेजों के लिए भी छात्रों में ज्यादा क्रेज नजर नहीं आया। पहले दिन की स्थिति ने प्राइवेट कॉलेजों की धड़कन बढ़ा दी हैं। मेरठ में तीन केंद्रों पर बीएड की काउंसिलिंग हो रही है।
विज्ञापन


इनमें आईआईएमटी, बागपत रोड स्थित एमआईईटी और विद्या नॉलेज पार्क में शामिल हैं। पहले दिन 378 अभ्यर्थी तीनों केंद्रों के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 262 ने अपने डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराए। इस तरह से करीब 31 फीसदी अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया है। कई अभ्यर्थी ऐसे थे जिनके पास पूरा कागज नहीं थे। वह भी काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले सके। 

छात्रों को रिझाने का काम शुरू 
काउंसिलिंग केंद्रों पर प्राइवेट कॉलेजों के प्रतिनिधि भी पहुंचने लगे हैं। वह अपने कॉलेज को बेहतर बताकर छात्रों को रिझाने की कोशिश में लग गए हैं। हालांकि पहले दिन छात्रों की नजर सरकारी कॉलेजों पर रहती है। फिर भी प्राइवेट कॉलेज वाले अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


काउंसिलिंग की स्थिति 
केंद्र              आवंटित     पहुंचे       वेरीफिकेशन 
आईएमटी        137        97              84
एमआईईटी       138       78               78
विद्या              103       100             100 
कुल               378         275           262 

पीएचडी का रिजल्ट तैयार, इस सप्ताह आएगा 
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पीएचडी एंट्रेंस सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2016 का रिजल्ट तैयार कर लिया है। आपत्ति भी दूर कर ली गई हैं। आपत्ति की रिपोर्ट पर कुलपति से चर्चा के बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इस सप्ताह रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। उधर, एंट्रेंस से छूट प्राप्त करने वालों के आवेदन विवि को मिल रहे हैं। आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 10 जून है। एंट्रेंस मूल्यांकन समन्वयक प्रो. अतवीर कुमार के मुताबिक रिजल्ट तैयार है। कुलपति को रिपोर्ट दे दी गई है। 

डींस की बैठक में कोर्स वर्क पर चर्चा 
मेरठ। प्रीपीएचडी कोर्स शुरू करने से पहले डींस की बैठक होनी है। विवि ने एंट्रेंस से छूट पाने वालों से आवेदन मांगे हैं। अंतिम तिथि 10 जून है। इसके बाद खाली सीटों की स्थिति स्पष्ट की जानी है। खाली सीट और आवेदन के आधार पर विवि निर्णय करेगा। विवि ने आधी सीट एंट्रेंस और आधी एंट्रेंस से छूट प्राप्त करने वाले कैंडीडेट से भरने का फैसला किया था। इसको लेकर क्या रुख रहता है, यह स्पष्ट होना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें