फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : एडेड, राजकीय कॉलेजों में सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और राजकीय कॉलेजों में यूजी कोर्सों में सीटें खाली पड़ी हैं, लेकिन विवि ने सिर्फ सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ही प्रवेश का मौका दिया है। ऐसे में जिन एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी या बीकॉम सेल्फ फाइनेंस में हैं वहां तो प्रवेश हो रहे हैं लेकिन जहां ये कोर्स नियमित हैं, उनमें प्रवेश नहीं हो रहे हैं। विवि के इस अटपटे आदेश के खिलाफ बुधवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार से मिलकर खाली सीटों पर प्रवेश कराने की मांग की।
विज्ञापन

कैंपस-कॉलेजों में यूजी कोर्सों में विवि ने ओपन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश को पोर्टल खोला हुआ है। बृहस्पतिवार को प्रवेश की अंतिम तिथि है, लेकिन ये प्रवेश सिर्फ सेल्फ फाइनेंस में ही हो रहे हैं। एनएएस कॉलेज के छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव करते हुए कहा कि एडेड कॉलेजों में भी सीटें खाली होंगी तो कैसे होगा। रजिस्ट्रार ने इस बारे में प्रवेश समिति के सदस्यों से बात करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान एनएएस कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष तरुण मलिक, मयंक तोमर, विक्रांत देशवाल, अभिषेक महल, अभिषेक पंवार, दक्ष काकरान, प्रवीण मलिक मोहित, अर्जुन, यशवंत देशवाल, स्पर्श शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें