फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू एडमिशन: इस तारीख को जारी होगी तीसरी ओपन मेरिट लिस्ट, अभी भी है रजिस्ट्रेशन को मौका

Wed, 11 Jul 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Girl Student got 72 marks in 50 marks paper from CCSU - फोटो : demo
विज्ञापन

यदि आप एडमिशन नहीं ले पाए हैं तो फिक्र की कोई बात नहीं है क्योंकि यूजी और पीजी के सभी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए अब आप तीसरी ओपन मेरिट के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं दूसरी ओपन मेरिट के लिए प्रवेश 12 जुलाई तक किए जाएंगे।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से संबद्घ कॉलेजों में दाखिलों को यूजी और पीजी में सभी पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी ओपन मेरिट के लिए 17 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं।रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी छात्र 18, 19  और 20 जुलाई को यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल पर जाकर चेक इन करते हुए अपने कॉलेज का चयन करके ऑफर लेटर निकाल सकते हैं। जिसके बाद यूनिवर्सिटी 21 जुलाई को यूजी स्तरीय पाठ्यक्रमों की तीसरी ओपन मेरिट और पीजी में एमए, एमकॉम, एमएससी एवं एमएससी कृषि की प्रथम ओपन मेरिट जारी करेगी।

21 को जारी मेरिट में छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेजों में जाकर मेरिट देखेंगे। मेरिट में नाम होने पर वे अपना ऑफर लेटर संबंधित कॉलेज में जमा करा दें। कॉलेज 23 व 24 जुलाई  को ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे सकते हैं। 25 जुलाई को यूजी पाठ्यक्रमों की ओपन मेरिट-3 तथा पीजी नियमित पाठ्यक्रमों के शेष छात्रों की वेटिंग सूची कॉलेजों द्वारा जारी की जाएगी। इनके प्रवेश 27 जुलाई तक सुनिश्चित होंगे। 
विज्ञापन


नियमित पाठ्यक्रमों के प्रवेश 27 जुलाई तक 

यूजी स्नातक नियमित व व्यवसायिक एवं पीजी नियमित पाठ्यक्रमों के प्रवेश 27 जुलाई तक तक हर हाल में पूरे हो जाएंगे।  इसके बाद किसी भी कोर्स में एडमिशन नहीं हो पाएगा। पीजी में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के पंजीकरण अभी जारी हैं। इसी के साथ सर्टिफिकेट व डिप्लोमा-एडवांस डिप्लोमा (रूसी एवं फ्रेंच भाषा) के पंजीकरण दिनांक 16 जुलाई तक जारी रहेंगे। 19 जुलाई को इनकी प्रथम मेरिट जारी कर दी जाएगी।  

आरक्षित वर्ग के लिए खाली पड़ी हैं सीटें

एडेड और राजकीय कॉलेजों में जनरल की लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। दूसरी ओपन मेरिट के दाखिले 12 तक होंगे। ऐसे में जिनमें सीटें बची भी हैं, वे भी फुल हो जाएंगी। लेकिन कई कॉलेजों में आरक्षित वर्ग की सीटें काफी खाली पड़ी हैं। प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अगर 12 जुलाई तक इनमें प्रवेश नहीं होते हैं तो 21 जुलाई को को जारी होने वाली मेरिट में वह सीटें सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं से भरी जा सकेंगी।

विज्ञापन

एलएलबी में 15 तक करें रजिस्ट्रेशन

पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी में 15 जुलाई तक तक रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। अभी तक दोनों कोर्सों में 20 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

एलएलएम की प्रवेश परीक्षा आज

सीसीएसयू कैंपस में संचालित एमफिल और एमएड में प्रवेश की परीक्षा मंगलवार को सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में संपन्न हो गई। एमएड में 884 पंजीकरण में से 491 छात्रों ने परीक्षा दी। 393 अनुपस्थित रहे। 

एमफिल में 528 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 157 छात्र अनुपस्थित रहे। एलएलएम की परीक्षा बुधवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी। इसके लिए दो सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में है।

दूसरा सेंटर कैंपस स्थित आईबीएस एवं पत्रकारिता विभाग में बनाया गया है। इसमें रोल नंबर 401 से 800 के बीच वाले छात्र-छात्राएं पत्रकारिता विभाग में परीक्षा देंगे। बाकी छात्र सर छोटूराम कॉलेज में परीक्षा देंगे। एलएलएम में 440 सीटों पर 1795 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें