फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मेरिट में 36 प्रतिशत सीटें फुल 

Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
आरजी कॉलेज में दाखिला कराने पहुंची छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू एडेड कॉलेजों में इस महीने एडमिशन कंपलीट करना चाहता है। मेरिट से 70 प्रतिशत तक एडमिशन होने के बाद ओपन मेरिट जारी की जा सकती है। विवि इस पर विचार कर रहा है। एडमिशन की रफ्तार से पांच मेरिट में सीट भरना मुश्किल लग रहा है। दो मेरिटों में 13440 दाखिले हुए हैं। करीब 36 प्रतिशत सीटें फुल हो गई हैं।  
विज्ञापन
चार मेरिट के बाद विवि ओपन मेरिट दे सकता है। यूजी और पीजी के सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से ओपन करने पर सहमति बनी है।   
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक तीसरी मेरिट रविवार शाम तक जारी कर दी जाएगी। सोमवार और मंगलवार को एडमिशन होंगे। चौथी मेरिट 20 जुलाई को जारी की जाएगी और उसके एडमिशन के लिए भी दो दिन का वक्त दिया जाएगा।   24 जुलाई के बाद कांवड़ यात्रा की वजह से यातायात बाधित होना शुरू हो जाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए विवि ने 25 जुलाई से यूजी, पीजी सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन कराने का फैसला किया है। इसी महीने एडेड कोर्स के एडमिशन कंपलीट करने की योजना है। उसके लिए विवि सोच रहा है कि अगर मेरिट से 70 प्रतिशत तक भी एडमिशन हो गए तो उसके बाद ओपन मेरिट का मौका दिया जाएगा। कॉलेज एडमिशन कंपलीट कर लेंगे।  
 
मंगल पांडे, एनएएस पिछड़े 
मेरठ और सहारनपुर मंडल में शनिवार शाम तक 13440 एडमिशन कंफर्म हो गए थे। करीब 37 हजार सीटें हैं। शहर में एनएएस कॉलेज और शहीद मंगल पांडे गर्ल्स कॉलेज को छोड़कर बाकी में एडमिशन की रफ्तार ठीक है। शहीद मंगल पांडे में बीकॉम में सिर्फ एक एडमिशन, बीएससी बायो छह और बीएससी मैथ में तीन एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें