फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के छह प्रिंसिपलों की कुर्सी गई

Sat, 16 Jul 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 मेरठ जिले के छह एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल की कुर्सी चली गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी खारिज होने के बाद 2009 में हुई नियुक्ति को निरस्त करने का हाईकोर्ट का आदेश बहाल हो गया है।
मेरठ कॉलेज, आरजी गर्ल्स पीजी कॉलेज, डीएन कॉलेज, एनएएस कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज और एएस कॉलेज मवाना के प्रिंसिपल की कुर्सी चली गई है। शुक्रवार सुबह आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले शिक्षण से संस्थानों हड़कंप मच गया। मेरठ और सहारनपुर मंडल में 14 प्रिंसिपल आदेश के दायरे में आए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने 2008 में विज्ञापन संख्या 39 के तहत प्रदेश के 156 डिग्री कॉलेज और पीजी कॉलेजों में प्रिंसिपलों की नियुक्ति की थी। 2009 में प्रिंसिपलों ने ज्वाइन किया था। प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए थे।
नियम और मानकों का उल्लंघन करने के शिकायत के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल 2012 को नियुक्ति निरस्त करने का आदेश जारी किया था। प्रिंसिपलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गई। 20 मई 2012 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे कर दिया। तब से सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा था। शुक्रवार सुबह डबल बेंच ने फैसला सुनाया और एसएलपी का खारिज कर दिया।
इसके साथ ही विज्ञापन संख्या 39 के तहत हुई नियुक्ति निरस्त हो गई हैं। अहम बात यह है कि 156 प्रिंसिपलों में से करीब 50 प्रिंसिपल रिटायर भी हो चुके हैं। कुछ प्रिंसिपल रिटायर होने वाले थे। फैसला आते ही संबंधित कॉलेजों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. जसवंत सिंह नेगी के मुताबिक मेरठ और सहारनपुर मंडल के 14 एडेड कॉलेजों के प्रिंसिपल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के दायरे में आते हैं।
विज्ञापन

इनमें मेरठ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह, आरजी कॉलेज की डॉ. सीमा जैन, डीएन डिग्री कॉलेज के डॉ. टीडी शर्मा, इस्माईल डिग्री की डॉ. इंदु शर्मा, एनएएस के डॉ. वीके गौतम, एसएसवी कॉलेज हापुड़ के डॉ. राजेंद्र कुमार, डीएवी मुजफ्फरनगर के डॉ. पीके सक्सेना, आरके कॉलेज शामली के डॉ. एमएस काकरान, एनआरईसी खुर्जा के डॉ. केडी शर्मा, आर्य कन्या कॉलेज खुर्जा की डॉ. शशि प्रभा त्यागी, जनता कॉलेज पतला के डॉ. बीआर यादव, मिहिर भोज कॉलेज दादरी नोएडा के डॉ. भरत सिंह यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें