सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के 41 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन है। पांच अक्तूबर तक विवि पहली मेरिट जारी कर देगा। इस बार जिस तरह से सिर्फ एक लाख 35 हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है, उससे सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 60 हजार के करीब सीटें खाली रहने का अनुमान है। बीए, बीएससी-बीकॉम को छोड़कर बाकी कोर्सों का बुरा हाल है।
बीए में 56 हजार के करीब छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। बीकॉम में 17 हजार, बीएससी में 19 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर में पांच हजार के करीब छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। ऐसे में इन चारों विषयों में ही रजिस्ट्रेशन की संख्या एक लाख के करीब है। 35 हजार छात्र-छात्राओं ने 37 कोर्सों में आवेदन किया है। इनमें बीए-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीएससी नर्सिंग को छोड़ दें तो बाकी कोर्सों की स्थिति बहुत खराब है।
सरकारी कॉलेजों में एक सीट पर तीन छात्र
एडेड और राजकीय के 68 कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम में 37 हजार सीटें हैं। इनमें एक लाख छात्रों ने आवेदन किया है। ऐसे में एक सीट पर तीन छात्र-छात्राओं का दावा रहेगा। 50 फीसदी सीटें 12वीं में यूपी बोर्ड से पास होने वाले छात्रों को और 50 फीसदी सीटें सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। ऐसे में मेरिट काफी ऊपर जाएगी। बीए में इस बार कटऑफ 65 फीसदी भी अंतिम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: थानाध्यक्ष का आलीशान फार्म हाउस, स्वीमिंग फूल... एसी कमरे और खूबसूरत लॉन, देखिए तस्वीरें
ये हैं बीए-बीएससी-बीकॉम में सीटें
बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 46 सौ और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टेटिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीट हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/