फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCS UNIVERSITY का परीक्षा से पहले बड़ा फेरबदल, 9 कॉलेजों के सेंटर बदले

Sat, 10 Mar 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
13 मार्च से शुरू होने वाली मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्याल (सीसीएसयू) की मुख्य परीक्षाओं के लिए बागपत, शामली, सहारनपुर और बुलंदशहर के नौ कॉलेजों के सेंटरों में फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए हर जिले में उड़न दस्तों के अलावा कॉलेजों के प्राचार्यों के निर्देशन में भी एक-एक अतिरिक्त उड़न दस्ते का गठन किया है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्घ कॉलेजों मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में मुख्य परीक्षा को 244 सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर चार लाख 14 हजार छह सौ 17 छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे।

इनमें बीए में 2 लाख 41 हजार  453, बीकॉम में 63 हजार 418, बीएससी फिजिकल एजुकेशन में 530, बीएससी ट्रेडिशनल में 33 हजार 330, एलएलबी में 17 हजार 815, एमए में 56 हजार 608 और एमकॉम में 18 हजार 761 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइल फोटो
नौ कॉलेजों के सेंटर बदले गए हैं। इनमें बुलंदशहर का अंगूरी देवी कन्या महाविद्यालय औरंगाबाद, अन्नू गर्ल्स डिग्री कॉलेज बीबीनगर, जेएस कॉलेज सिकंद्राबाद, शामली में ओम गुरु साक्षी रामचंद्र संस्थान, शहीद भगत सिंह कॉलेज डांगरोली, सहारनपुर का महंत जगन्नाथ दास महाविद्यालय सरसावा, बागपत का लखमी चंद पटवारी कॉलेज, इंद्रदेव गर्ल्स इंस्टीट्यूट और गायत्री देवी कॉलेज बड़ौत शामिल हैं। 

इनके कॉलेजों के नए सेंटर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। परीक्षा में कड़ी निगरानी के लिए अब एक उड़ने दस्ते के अलावा कॉलेजों के प्राचार्यों के नेतृत्व में एक-एक अतिरिक्त उड़न दस्ता भी कॉलेजों में चेकिंग करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें