हादसे में ट्रक चालक साजिद माता कालोनी बागपत, बस चालक जयप्रकाश बड़ौत, परिचालक सुभाष खेकड़ा, धर्मवीर समारपुर, दिलशाद, रामकुमार, शिवपाल, श्रीपाल, कमलेश बड़ौत, बिजेंद्र रमाला, जसवीर लौहड्डा, योगेंद्र शर्मा, आदर्श नंगला समेत 22 यात्री घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में 12 लोगों का उपचार कराया गया। एक घायल को बड़ौत के नर्सिंग होम में ले जाया गया। करीब नौ यात्री नर्सिंग होम में खुद ही इलाज कराने पहुंचे और छुट्टी लेकर घर चले गए। जिला अस्पताल से ट्रक चालक साजिद, धर्मवीर और दिलशाद को गंभीर हालत में हायर सेंटर मेरठ रेफर किया गया है। कुछ लोगों ने बताया कि रोडवेज बस चालक किसी वाहन को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक का पिछला हिस्सा टूटकर सड़क पर जा गिरा। हाईवे पर गत्ते बिखर गए। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने किसी तरह ब्रेक लगाकर गाड़ियों को टक्कर से बचाया। बस के परिचालक सुभाष ने बताया कि बस में सवार दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। बाकी यात्रियों को कम चोटें लगी हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/