31 अक्तूबर तक कर सकेंगे सीबीएसई के पंजीयन
मेरठ। सीबीएसई ने कक्षा 9वीं और11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड परीक्षा आवेदन की तिथि व स्कूलों द्वारा लिस्ट भेजने की अंतिम तिथि जो 15 अक्टूबर थी, उसे अब 31 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं 9वीं व 11वीं में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पहले चार नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 19 नवंबर कर दिया गया है। सीबीएसई ने स्कूल व अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
इस प्रकार हैं सभी शुल्क
10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा आवेदन शुल्क प्रति छात्र 1500 रुपए पांच विषय के साथ है। इसके बाद प्रति अतिरिक्त विषय लेने पर 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क जमा करने होंगे। इसके साथ ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट के 350 रुपए भी जमा करने हैं। 12वीं के छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए प्रति विषय 150 रुपये अतिरिक्त जमा करने हैं। वही नौवीं व ग्यारहवीं के रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति छात्र 300 रुपये शुल्क निर्धारित है। नौवीं ग्यारहवीं का रजिस्ट्रेशन हो या 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आवेदन, सभी को विलंब शुल्क के तौर पर 2,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
अंतिम तिथि पर रुक सकता है आवेदन
10वीं व 12वीं के परीक्षार्थियों की सूची लिस्ट आफ कैंडिडेट स्कूलों द्वारा सीबीएसई को भेजने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। अभिभावकों को 10-12 दिन पहले ही शुल्क जमा कर स्कूल में बोर्ड परीक्षा आवेदन की प्रक्त्रिस्या पूरी करनी होगी।