फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE class 10th result: मेरठ की मनस्वी ने हासिल किए 99.4 प्रतिशत अंक, मुजफ्फरनगर के अर्पित ने 99.2 फीसदी

Fri, 12 May 2023 05:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

CBSE class 10th result 2023 : मेरठ की मनस्वी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर के अर्पित जैन ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
अर्पित जैन, शिवांगी और मनस्वी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम cbseresults.nic.in और अन्य प्लेटफार्म समेत डिजिलॉकर के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स कैंट की कक्षा 10वीं की मनस्वी शर्मा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मेरठ में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 26,566 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जिन में 10वीं के 14,042 और कक्षा 12वीं के 12,524 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

मेरठ में द्रोण पब्लिक स्कूल के वंश त्यागी ने कक्षा 12वीं में विज्ञान वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तो वहीं रिया गोस्वामी ने 96.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनके अलावा अभय प्रताप ने 96.2 प्रतिशत प्राप्त किए।

विज्ञापन

वहीं कामर्स वर्ग में दीपांशु गिरि ने 96.8 प्रतिशत व कशिश त्यागी ने 93.6 फीसदी अंक पाए। रितिका, स्नेहा, वंश, विभू, दीपांशु, हिमांशु आदि ने आर्ट में 100-100 अंक प्राप्त किए। रिया, वंश, दिपांशु, हिमांशु व सपना ने म्यूजिक में 100 अंक प्राप्त किए। 

वहीं, कक्षा दसवीं के परिणाम में साक्षी ने 94.6 प्रतिशत और मिनाक्षी ने 94.2 व प्रिंसी ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। उधर, रिजल्ट देखकर सभी बच्चों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अंकित त्यागी, डायरेक्टर दीपशिखा त्यागी व स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि पोल और शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: CBSE Result: राधिका की अमर उजाला से खास बातचीत, बोलीं- घंटे देखकर नहीं की सेल्फ स्टडी, यही सफलता का राज
विज्ञापन

10वीं में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं 
मनस्वी वर्मा   99.4 % मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स
अवेस्टा अरोरा 98.6 % दीवान पब्लिक स्कूल  
अनिमेष पाठक 98.4 % दीवान पब्लिक स्कूल

यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी

दसवीं में अर्पित जैन 99.2 और शिवांगी गर्ग को मिले 99 प्रतिशत अंक
मुजफ्फरनगर में सीबीएसई बोर्ड के नतीजों के बाद स्कूलों में खुशी का माहौल है। दसवीं कक्षा में दा एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अर्पित जैन ने 99.2 प्रतिशत और छात्रा शिवांगी गर्ग ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। कामयाबी पर परिजनों और शिक्षकों ने खुशी जताई। 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में होली एंजल्स स्कूल की छात्रा अदिति शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें