सीबीएसई की दसवीं कक्षा के नतीजों में बेटियों ने परचम लहराया। उत्तर प्रदेश के बागपत में ग्रोवैल स्कूल बड़ौत की छात्रा अर्पिता तोमर ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। स्यादवाद जैन एकेडमी बड़ागांव की हर्षिता जैन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। माही अग्रवाल और आयुषि ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
ग्रोवैल स्कूल बड़ौत के प्रबंधक विश्वास चौधरी और प्रधानाचार्या संध्या तिवारी ने बताया कि अर्पिता तोमर ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। स्कूल के साथ छात्रा के गांव जिवाना में भी खुशी का माहौल है। स्यादवाद जैन एकेडमी बड़ागांव खेकड़ा के प्रबंधक त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि उनकी बेटी और स्कूल की छात्रा हर्षिता जैन ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
हर्षिता जिले की मेरिट में दूसरे स्थान पर है। वनस्थली स्कूल बड़ौत की माही अग्रवाल और चेतना जूनियर स्कूल की आयुषी ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि उनके स्कूल के प्रतीक ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया। स्कूल में मेधावी को सम्मानित किया गया।
जिले के मेधावी
छात्र/छात्रा प्रतिशत स्कूल
अर्पिता तोमर 98.4 ग्रोवैल स्कूल बड़ौत
हर्षिता जैन 98 स्यादवाद बड़ागांव
माही अग्रवाल 9 6.8 वनस्थली बड़ौत
आयुषी शर्मा 96.8 चेतना जूनियर स्कूल
प्रतीक 96.6 सेंट एंजेल्स बागपत
आलोक शर्मा 96.2 लॉर्ड महावीरा बड़ौत
कीर्ति तोमर 96.2 ग्रोवैल स्कूल बड़ौत
समवेग जैन 96.2 ग्रोवैल स्कूल बड़ौत
खुशी गोस्वामी 96.2 ग्रोवैल स्कूल बड़ौत