फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहता है सीबीएसई का सेकेंड टॉपर तरूष रजावत, बताया सफलता का राज

Mon, 06 May 2019 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ तरूष रजावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में प्रियंका मॉडर्न स्कूल के छात्र तरूष रजावत ने सीबीएसई में कक्षा दस में संयुक्त रूप से देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया व जिला टॉप किया है। सोशल मीडिया से अब तक एकदम दूर रहने वाले तरूष रजावत ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पांच में से तीन विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। तरूष के पिता राजीव रजावत व्यवसायी हैं व मां सुषमा गृहणी हैं। 

विज्ञापन


धामपुर के नगीना चौराहे के पास रहने वाले तरूष की बहन यशिका रजावत ने 2017 में सीबीएसई में कक्षा 12 में जिला टॉप किया था। तरूष भी बहन की तरह पढ़ाई में बहुत मेहनती है। उसने जिले में सर्वाधिक अंक लाने में पूरे समर्पण से पढ़ाई की। तरूष देश में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर है। तरूष की इस उपलब्धि से हर कोई गदगद है। बहन की प्रेरणा से पढ़ाई करने वाले तरूष ने देश में जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। 

तरूष का कहना है कि वह आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। इसके लिए वह पूरी जी जान लगा देगा। उसने बताया कि पढ़ाई उसका शौक है। वह केवल पास होने के लिए नहीं पढ़ता है। उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से रहा दूर
तरूष अब तक सोशल मीडिया से दूर है। वह केवल शिक्षकों व दोस्तों से बात करने के लिए ही मोबाइल का इस्तेमाल करता है। तरूष का कहना है कि परिजन को बच्चों को सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल से रोकना चाहिए।

विज्ञापन

पूरे साल पढ़ाई का एक सा शेड्यूल
तरूष स्कूल से अलग तीन से चार घंटे ही पढ़ता था। स्कूल की छुट्टी के दिन वह सात से आठ घंटे पढ़ता था। लगातार एक सा शेड्यूल अपनाने के कारण परीक्षा के दौरान उसने पढ़ाई का बोझ महसूस नहीं किया। तरूष फुटबाल का शौकीन है।

हिंदी में भी 100 अंक
तरूष ने पांच में से तीन विषयों हिंदी, गणित व सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी में भी 100 अंक प्राप्त करने वाला तरूष के इंग्लिश में 99 अंक आए हैं।

नाम-तरूष राजावत
प्राप्त अंक-498(500 में से)
प्रतिशत-99.6
लक्ष्य-आईआईटी इंजीनियर बनना।
सफलता का मंत्र-पढ़ाई को बोझ न समझें 

प्राप्त अंकों का ब्योरा
विषय             अंक
इंग्लिश            99
हिंदी              100
गणित             100
विज्ञान             99
सामाजिक विज्ञान 100

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें