फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा,  छह दबोचे, विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में रोष

Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में पुलिस ने मेन बाजार की गली में छापा मारा और अवैध पशु कटान पकड़ा। रविवार सुबह थाना पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा और छह लोगों को हिरासत में लिया। अवैध कटान करने वालों की पहचान की जा रही है। इसको लेकर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने राेष जताया है।
 
विज्ञापन
अवैध पशु कटान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ में थाना पुलिस ने मेन बाजार की एक गली में छापा मारकर भारी मात्रा में मीट और सात पशुओं को बरामद किया। मौके से अवैध कटान में छह लोगों को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हनुमान चौक से मात्र 30 मीटर दूरी पर एक गली में पशु कटान किया जा रहा था। पशुओं के अवेशष को कुत्ते मंदिर के आसपास लाकर फेंक देते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं ने कई बार पुलिस से मामले की शिकायत की। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार सुबह थाना पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा।

मौके से करीब एक क्विंटल मीट, सात पशु व कटान के उपकरण बरामद किए। छह लोगों को हिरासत में लिया। कई मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मीट के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि पशु कटान के मामले में जांच की जा रही है। अवैध कटान करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था कमेला
स्थानीय लोगाें का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से नगर में काफी दिनों से कमेला चल रहा था। अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा था। गली के पास एक मंदिर है। इससे माहौल खराब होने की आशंका है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने करीब पांच क्विंटल मीट बरामद किया। लेकिन एक क्विंटल ही दिखाया।

यह भी पढ़ें: Meerut: दस किलो का महाबाहुबली समोसा खाइए, 71 हजार रुपये का इनाम पाइए, बनाने में लगे हैं छह घंटे
विज्ञापन


हिंदू संगठनों में पुलिस के प्रति आक्रोश
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अवैध रूप से पशु कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। इसके बाद भी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की साठगांठ से अवैध कटान चल रहा है। अगर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। इस मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें