फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल से नकदी लूटी, तेजाब डालकर जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल से नकदी लूटी, तेजाब डालकर जलाने का प्रयास
विज्ञापन

- होटल संचालक ने अपने दोस्तों पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। लखवाया गांव निवासी एक होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट करने, होटल का सामान लूटने व तेजाब से होटल को जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लखवाया गांव निवासी तरुण ने बताया कि उसने अपना होटल यश, बिजेंद्र, विशेष को 50 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दिया था। बार-बार पैसे मांगने पर बीती 15 अप्रैल को बिजेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया था। पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके कारण आरोपी उसे हाईवे पर फेंककर भाग निकले थे। मामले में उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को बिजेंद्र, यश, विशेष फिर से उसके होटल में घुसे और मारपीट की। आरोपियों ने होटल का सामान लूटा और फिर होटल को जलाने की नीयत से तेजाब फेंका। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। छह दिन में दूसरी बार घटना होने से पीड़ित परिवार दहशत में है। पीड़ित ने तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें