फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
विज्ञापन

मवाना। अंग्रेजी शराब ठेके के सेल्समैन के साथ दो बाइक पर सवार छह युवकों ने मारपीट की और तमंचा दिखाकर नगदी लूट ले गए। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है।
हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड से कुछ ही दूरी पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। ठेके पर मनीष पुत्र राजबीर निवासी नानपुर सेल्समैन है। मनीष ने बताया कि वह ठेके पर दोपहर दो बजे अकेला था। तभी दो बाइक पर छह लोग आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी गल्ले में रखे 12 हजार पांच सौ रुपये लूटकर ले गए। घायल ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि मामला मारपीट का है। एक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
बंद मकान से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
मवाना। मवाना खुर्द में एक युवक ने बंद मकान से 15 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार को घर वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। शक के आधार पर पीड़ित ने एक युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी मां के सामने चोरी करना स्वीकार किया है। बताया गया कि युवक इससे पहले भी चोरी कर चुका है। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

मवाना खुर्द निवासी बंटी पुत्र मुकेश ने बताया कि मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य किसी कार्य से बाहर गए थे। एक युवक ने ताला तोड़कर 15 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर लिए। शक के आधार पर परिजनों ने गांव के एक युवक से उसके घर जाकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी मां के सामने चोरी करना स्वीकार किया है। आरोप है कि परिजनों ने उसे घर से भगा दिया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चीनी के पांच कट्टे किए चोरी
मवाना। वीके ट्रांसपोर्ट के विजय कुमार ने तहरीर में कहा है कि वह मवाना शुगर वर्क्स का चीनी रैक का कार्य मवाना से दौराला रेलवे साइडिंग के लिए कर रहा है। मोहल्ला तिहाई निवासी एक ट्रक के चालक ने मवाना से दौराला के लिए छह सौ बोरे भरे थे। चालक ने पांच कट्टे अन्य जगह उतार दिए। जो चोरी की श्रेणी में आता है। उन्होंने तहरीर देकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोवंश से लदा छोटा हाथी पकड़ा
फलावदा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी में लादकर ले जा रहे गोवंश के साथ चालक को पकड़ा। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन चैकिंग कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन चालक गोवंश लेकर जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह गोवंश को हस्तिनापुर गोशाला ले जा रहा है। चालक गोवंश के मालिक का पता नहीं बता सका। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें