फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन के घर गए कांस्टेबल के घर से नकदी-जेवरात चोरी

विज्ञापन
न्यू मोहनपुरी में सिपाही के घर चोरी की जानकारी करती सिविल लाइन पुलिस
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी में गाजियाबाद साइबर थाने में तैनात कांस्टेबल तरुण सिंह के घर से चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरातर की चोरी कर ली गई। मकान के ताले काटकर वारदात की गई। घटना के समय तरुण सिंह घर पर नहीं थे। वह बहन के यहां रक्षाबंधन मनाने गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के माध्यम से भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

न्यू मोहनपुरी की पॉश कॉलोनी में रहने वाले तरुण सिंह यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग गाजियाबाद के साइबर थाने में है। तरुण ने बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ अपनी बहन के यहां राखी बनवाने गए थे। रात में तरुण अपने परिवार के साथ बहन के घर रुक गए। रविवार शाम जब वह घर पहुंचे तो घर के ताले कटे देखकर दंग रह गए। चोरों ने घर में रखी 75 हजार रुपये की नकदी और करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। माना जा रहा है कि रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें