फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के बीच सामूहिक अर्घ्य दिए

विज्ञापन
जैन मंदिर असौड़ा हाउस में आयोजित कार्यक्रम।
विज्ञापन
- असौड़ा हाउस जैन मंदिर में हुआ विश्व शांति महायज्ञ का समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर असोड़ा हाउस में विश्व शांति महायज्ञ के साथ 16 दिवसीय शांति विधान संपन्न हुआ। प्रतिदिन की तरह अंतिम दिन मंदिर में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा और पूजन किया गया। सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य विनोद जैन, नवीन जैन, कमल जैन को मिला। यज्ञ नायक बनने का सौभाग्य कपिल जैन परिवार को प्राप्त हुआ। आज की सारी क्रियाएं दोनों परिवारों के द्वारा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

मंदिर से जुड़े रचित जैन ने बताया पूजन के बाद अतिथियों और मुख्य पात्रों का सम्मान समारोह हुआ। आयोजकों ने पुरस्कार एवं मंगल आशीर्वाद के साथ उनका स्वागत किया। आज के सभी पुरस्कार संजय जैन, शोभा जैन, अतिन जैन परिवार द्वारा वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य चरण में विश्व शांति के लिए शांति महायज्ञ हुआ। मंत्रोच्चारण और धार्मिक विधानों के बीच सभी ने सामूहिक रूप से अर्घ्य अर्पित किए। हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण का संकल्प लिया। इस अवसर पर रमेश चंद जैन, मनोज जैन, हेमचंद जैन, राज, पीयूष जैन, अमित जैन, प्रतीक जैन रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें