फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में डाली भड़काऊ वीडियो-ऑडियो, नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 02:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के बढ़ापुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावना भड़काने के उद्देश्य से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में नगर पंचायत बढ़ापुर के अध्यक्ष आबिद अंसारी सहित व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


न्यूज बढ़ापुर के नाम से कस्बे में एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित है। बढ़ापुर नगर पंचायत चेयरमैन आबिद अंसारी इस ग्रुप के सदस्य है। मोहल्ला गड़रियान निवासी अजयराज सिंह ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को चेयरमैन आबिद अंसारी की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप न्यूज बढ़ापुर में एक वीडियो वायरल की गई। इसमें किसी व्यक्ति के साथ निर्ममता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी: जूनियर इंजीनियर ने व्हाट्सएप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, थाने पहुंचकर तहरीर में बताई ये वजह
विज्ञापन


चेयरमैन आबिद अंसारी ने इस वीडियो के साथ एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया। इसमें एक समुदाय विशेष से एकजुट होने व इस वीडियो को वायरल करने की बात भी कही गई। इस ग्रुप से अजयराज सिंह भी जुड़े हैं। उन्होंने आबिद अंसारी की इस पोस्ट पर ऐतराज जताते हुए सीओ नगीना को प्रार्थना पत्र दिया।

विज्ञापन

इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने नगर पंचायत चेयरमैन आबिद अंसारी व ग्रुप एडमिन रईस अहमद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाशंकर सक्सेना ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम हरिनाथ यादव को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: व्हाट्सएप पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, ग्रुप एडमिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग 

ग्रुप पर वीडियो के लिए जता चुका हूं खेद : आबिद
बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद अंसारी का कहना है कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में भड़काऊ ऑडियो और वीडियो किसी अन्य व्यक्ति द्वारा भेजी गई थी। रात्रि के समय उनका मोबाइल बैठक में चार्जिंग के लिए लगा था। इस दौरान उनके यहां कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने उनकी अनुपस्थिति में वीडियो देखकर ग्रुप में सेंड कर दी। इसका पता लगने पर वह पहले ही ग्रुप में अपना खेद जता चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें