फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंजीनियर से मारपीट के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। देवनगर कॉलोनी में इंजीनियर अजय कुमार से पटाखे चलाने को लेकर की गई मारपीट के मामले में पल्लवपुरम पुलिस ने पुलिसकर्मी पिता पुत्र पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

देवनगर कॉलोनी निवासी अजय अपने बच्चों के साथ घर के बाहर पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दिल्ली पुलिस में चालक कार्तिक पहुंचा और अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोपी कार्तिक के साथ पिता धर्मेंद्र ने भी मारपीट की। लोहे की रॉड से अजय पर हमला किया गया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही जानकारी की जा रही है कि दोनों उस दिन छुट्टी पर थे या नहीं। इसके लिए संबंधित थानों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें