अयोध्या पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर जिले में यह पहला मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इससे पहले शनिवार को दिए गए फैसले के बाद से अब तक सोशल मीडिया के साथ ही रोजमर्रा में भी किसी तरह की टीका-टिप्पणी किसी के द्वारा नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर फैसले को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का यह पहला मामला सामने आते ही पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई एक सबक मानी जा रही है, ताकि आगे भी कोई इस तरह की हरकत नहीं कर सके।
ओमान में रहकर नौकरी कर रहा आरोपी
कस्बा चरथावल की मदीना कॉलोनी निवासी बबलू खान भारतीय पासपोर्ट पर फिलहाल ओमान में रहकर नौकरी कर रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गाजियाबाद ऑफिस के माध्यम से आरोपी के पासपोर्ट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में भारतीय दूतावास और ओमान शासन को भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/