अभी तक हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जब बकरीद पास आ रही है तो पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई जगह बाहर नौकरी करने वाले लोगों की पहचान के लिए थाने में परेड कराई गई, लेकिन किसी की पहचान नहीं हुई, जिन्होंने सड़क पर नमाज अदा की थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले जो मुकदमा दर्ज है, उस मामले में पहचान की जा रही है।
सचिन सिरोही ने जारी किया बयान
हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव पर आकर ईद की नमाज सड़क पर अदा नहीं करने देने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि सड़क पर नमाज अदा नहीं होने दें। इस मामले में इंटेलीजेंस ने रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ भेज दी है।