फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा/किठौर। किठौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर धोखाधड़ी तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि शादी के समय पति की पहली पत्नी के मृत होने की बात छिपाई गई थी।
कायस्थ बढढा निवासी तराना ने पुलिस को बताया कि करीब छह वर्ष पहले उसका विवाह भावनपुर के गांव जेई निवासी आसिफ से हुआ था। ससुराल वालों ने उसे बताया था कि आसिफ की पहली पत्नी का निधन हो चुका है। कुछ महीनों बाद तराना को पता चला कि आसिफ की पहली पत्नी और बच्चे जीवित हैं। उसने अपने बच्चों के लिए यह बात सहन की। लेकिन ससुराल वालों ने पहली पत्नी और बच्चों को भी उसी घर में रख लिया। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे कार, नकद और मकान के लिए दहेज की मांग की गई। उसने यह मांग पूरी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तराना ने आरोप लगाया कि 13 जून को उसके पति आसिफ, पहली पत्नी मुमताज, ससुर नन्नू और ननद सादिया ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया। उसने यह भी बताया कि पुलिस के पास जाने पर उसे तीन तलाक की धमकी दी गई थी। इस कारण वह चुपचाप अपने मायके में रह रही थी। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें