फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में माैत का मामला: सीएमओ से मिले अतुल प्रधान, बोले-ये हादसा नहीं हत्या, अस्पताल करते हैं लापरवाही

Fri, 06 Dec 2024 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ से मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएमओ से मिलने पहुंच अतुल प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट में प्रसव के दो घंटे बाद महिला की मौत के मामले में विधायक अतुल प्रधान ने सीएमओ अशोक कटारिया से मुलाकात की। अतुल प्रधान ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। 

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Meerut: शरीर लिफ्ट में गर्दन थी बाहर, स्ट्रेचर पर लेटी करिश्मा गेट में 50 मिनट फंसी रही... चीखते रहे तीमारदार

बेटी की खुशी में मिठाई बांट रहा था परिवार, अचानक हुआ हादसा
किठौर के बहरोड़ा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा ने बृहस्पतिवार को शास्त्री नगर स्थित कैपिटल हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया था। ऑपरेशन थिएटर से कमरे में शिफ्ट करने के लिए महिला को लिफ्ट से भूतल पर लाया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट की बेल्ट टूट गई और महिला की मौत हो गई है। एक तरफ बेटी के जन्म की खुशी में परिवार मिठाई बांट रहा था वहीं दूसरी ओर अचानक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Experts View: हाथ से कभी न रोकें लिफ्ट, प्रयोग करते वक्त बरतें सावधानी, फंस जाएं तो घबराएं नहीं, करें ये काम

इस मामले को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहां कि हादसा नहीं, बल्कि महिला की हत्या हुई है। बोले पहले भी अस्पताल की व्यवस्था को लेकर सवाल उठता रहा हूं। इस मामले में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें