प्रदेश में विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद थाना मंसूरपुर में जिले का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें भगवानपुर हरिद्वार निवासी नदीम और सलमान पर विवाहिता को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।
मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर निवासी एक युवक ने बताया कि वह हरिद्वार (उत्तराखंड) जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक फैक्टरी में ठेकेदार के रूप में काम करता था और परिवार के साथ भगवानपुर में ही रह रहा था। उसके पास नदीम मजदूरी करता था और काम के सिलसिले में नदीम का घर पर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान नदीम और उसका साथी सलमान ठेकेदार की पत्नी को शादी का झांसा देकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। पत्नी के जानकारी देने पर ठेकेदार परिवार को मुजफ्फरनगर स्थित अपने गांव ले आया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे व उसकी पत्नी को धमकी दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर: दूसरी शादी करने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत, दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की तलाश में टीम भगवानपुर भेजी जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/