फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के 250 छात्रों के खिलाफ मुकदमा, विधायक बोले- देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बना दारुल उलूम

Thu, 12 Dec 2019 08:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे जाम करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत 250 मदरसा छात्रों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इन छात्रों पर जाम लगाकर हंगामा करने, सरकारी कार्यालय में बाधा डालने समेत अन्य आरोप हैं। वहीं दारुल उलूम देवबंद ने प्रदर्शन करने वालों से कोई ताल्लुक न होने की बात कही है और विरोध के इस तरीके को गलत बताया है। वहीं भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि दारुल उलूम शिक्षा नहीं, देशविरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन


नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में बुधवार शाम मदरसा छात्रों ने जुलूस निकाला था। खानकाह पुलिस चौकी के पास दिशाहीन भीड़ नारेबाजी करते हुए सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर पहुंच गई और एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम लगाए रखा। हाईवे पर ही नमाज भी अदा की। भीड़ ने खेतों में पड़े फसलों के अवशेष उठाकर उनमें आग लगा दी थी। एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा की ओर से भीड़ को उकसाकर हाईवे पर ले जाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, सरकारी संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में तंजीम अबना-ए-मदारिस एवं एलुमनाई फेडरेशन के संचालक मेहंदी हसन ऐनी और 250 अज्ञात मदरसा छात्रों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: देवबंद में मदरसा छात्रों ने निकाला जुलूस, हाईवे किया जाम, पथराव की अफवाह से फैला तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध का ये तरीका गलत : मौलाना नौमानी

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नौमानी ने कहा कि देवबंद में जो प्रदर्शन किया गया, उसका तरीका हमें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दारुल उलूम देवबंद और जितने भी यहां मदरसे हैं, किसी संस्था का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। हम विरोध के इस तरीके की मुखालफत करते हैं। हाईवे पर जाम से यात्रियों और जनता को तकलीफ हुई, जो कि ठीक नहीं है।  

देश विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया है दारुल उलूम : विधायक

देवबंद से भाजपा विधायक ब्रिजेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि दारुल उलूम शिक्षा नहीं, देशविरोधी गतिविधियों का केंद्र बन गया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को सदन में हर सवाल का सटीक जवाब दिया है। इस बिल से हिंदुस्तान के मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं है। फिर देवबंद में दारुल उलूम और अन्य मदरसों के छात्रों की ओर से बिल के विरोध में हाईवे पर उतरकर हंगामा करना और अराजकता फैलाना देश विरोधी गतिविधियों की श्रेणी में आता है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध शांतिपूर्वक भी किया जा सकता था। इस तरह हाईवे को जाम करना सही नहीं है। प्रशासन को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें