फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में फिल्म 'पानीपत' का विरोध तेज, मुजफ्फरनगर में निर्देशक का पुतला फूंका

Thu, 12 Dec 2019 06:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
निर्देशक का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में खतौली तहसील में जाट समाज के लोगों ने ऐतिहासिक विषय पर आधारित फिल्म पानीपत में महाराजा सूरजमल के चरित्र को अपमानजनक तरीके से फिल्माने का आरोप लगाते हुए फिल्म निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारिकर का पुतला फूंका। उन्होंने फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाने और निर्माता एवं निर्देशक और लेखक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को आर्य समाज में जाट महासभा की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने फिल्म पानीपत में राष्ट्र गौरव महाराजा सूरजमल के चरित्र का गलत तरीके से वर्णन किया गया है। इसे लेकर जाट समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। 

वक्ताओं का कहना था कि महाराजा सूरजमल राष्ट्र गौरव थे, उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है, जो बिलकुल गलत है। बैठक के बाद जुलूस निकालते हुए जाट समाज के लोग तहसील में पहुंचे और फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिल्म 'पानीपत' के विरोध में घेरा सिनेमाघर, नहीं चलने दिया 'शो', सबूत हैं ये तस्वीरें

विज्ञापन

जाट समाज के लोगों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माता-निर्देशक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार भगत सिंह को सौंपा। 

पुतल दहन करने वालों में जाट महासभा के अध्यक्ष जसबीर राणा, महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, प्रधान धनेंद्र तोमर, राकेश चौधरी, अनुज सहरावत, अरविंद बालियान, दयानंद आर्य, राहुल तोमर आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें