सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर वरना कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कार मालिक की पहचान कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
सोमवार रात मेरठ-करनाल हाईवे पर चलती वरना कार की छत पर युवक बैठकर स्टंट कर रहे थे। इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक काली कमीज पहनकर कार की छत बैठकर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। जबकि एक अन्य युवक कार के शीशे से बाहर निकला हुआ था। कार के आगे लाइटों से सजी कार भी चल रही थी। स्टंटबाजी कर रहे युवकों का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो सरूरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। कार के पीछे रानी लिखा हुआ है। मामले में पुलिस की संज्ञान ने लिया और जांच में जुट गई। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि कार के मालिक की पहचान की जा रही है। कार मुजफ्फरनगर नंबर की है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सीओ सरधना आशुतोष का कहना कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।