फलावदा। कस्बे के बातनौर मार्ग पर रहने वाली बंजारा जाति की महिला को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को चिकित्सकों को दिखाया महिला को मृतक घोषित कर दिया। घटना के वक्त महिला बाग में सूखी लकड़ी लेने गई थी।
कस्बे में बातनौर मार्ग पर बंजारा जाति के लोग रहते हैं। उनमें से अधिकांश महिलाएं पेड़ों से सूखी लकड़ी तोड़ कर घर में चूल्हा जलाने के काम में लेती हैं। बताया गया कि मंगलवार को भी कई महिलाएं बातनौर मार्ग पर बाग में सूखी लकड़िया तोड़ रही थी। उनके साथ रुखसार पत्नी याकूब भी थी। रुखसार लकड़ियां तोड़ने आम के बाग में भीतर चली गई। सूखी लड़कियां तोड़ते समय उसे सांप ने डस लिया और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला को चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजन महिला को लेकर सपेरों के पास गए लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।