फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: परमधाम के क्रांति गुरु चंद्रमोहन पर केस दर्ज, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sat, 08 Jul 2023 03:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कोर्ट के आदेश के बाद परमधाम के क्रांति गुरु चंद्रमोहन पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने गुरु चंद्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा की एक महिला के साथ 2019 में हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर परमधाम न्यास के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर वलीदपुर स्थित परमधाम न्यास के संस्थापक पूर्ण गुरु चंद्रमोहन पर नोएडा निवासी एक महिला ने 2019 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दंपती लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे थे। 

आरोप है कि मामले को दबाने के लिए महिला के पति को एक मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। जेल से आने के बाद महिला के पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर थाना दौराला पुलिस ने परमधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति पर परमधाम की ओर से यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जेल भेजा था। दबाव बनाने के लिए उक्त व्यक्ति कोर्ट के माध्यम से गुरु चंद्रमोहन को बदनाम करने के लिए मुकदमा दर्ज करा रहा है। - सतीश, मीडिया प्रभारी परमधाम न्यास

यह भी पढ़ें: 
बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें