फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में किया था ये बड़ा खेल, अब डीपीआरओ सहित कई पर भ्रष्टाचार का मुकदमा

Sat, 30 Nov 2019 11:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर में सपा शासनकाल में ग्राम पंचायतों को 14 वें वित्त आयोग से जारी की गई प्रोत्साहन अनुदान राशि के मामले में अनियमितता पाए जाने पर तत्कालीन डीपीआरओ अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा 35 ग्राम पंचायतों से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व सपा शासनकाल में आत्मनिर्भर होने वाली ग्राम पंचायतों को परफॉरमेंस ग्रांट दिया गया था। पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाने वाली सूचनाएं, ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर तैयार न कर मनमाने ढंग से तैयार कर दी गई और जिले की 53 ग्राम पंचायतों की सूचना निदेशालय को भेज दी गई। आरोप है कि इनमें से अपात्र 35 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। 

यह भी पढ़ें: यूपी: धड़ल्ले से हो रहा था अवैध खनन, एक गिरफ्तार, पट्टा धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अधिसूचना सेक्टर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ के निरीक्षक अनिल कुमार यादव की ओर से तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह, संबंधित सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और सचिवों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें