फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले मां-बाप से तंग आकर घर छोड़कर भागी छात्रा, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sat, 30 Nov 2019 09:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत के बड़ौत में एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी सौतेली मां और पिता पर शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वे उससे मारपीट करते हैं और कभी भी उसे जान से मार सकते हैं। उसने घर से भागकर अपने एक दोस्त के घर आकर जान बचाई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। उसने बताया कि वह दो दिन से अपने दोस्त के परिवार के साथ रह रही है। उसने यह भी बताया कि सामाजिक तौर पर कुछ व्यक्तियों ने उसकी सुलह भी कराने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने उनकी बात भी नहीं मानी। उसने तहरीर में पुलिस से अपने ही परिवार से सुरक्षा एवं पढ़ाई के लिये आर्थिक सहायता कराये जाने की गुहार लगाई है। 

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्रेम जाल में फंस गई छात्रा, धोखा मिलने पर जान देने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। सामाजिक तौर पर लोग सुलह कराने में जुटे हैं। यदि सुलह नहीं होती है तो बाद में इस पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें