फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधना में फायरिंग मामले में चार नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राधना में फायरिंग मामले में चार नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

किठौर। राधना में शुक्रवार को हुई फायरिंग के मामले में दोनों पक्षों के चार नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। किसी को भी सरेआम कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिसके लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को राधना में रंजिश के चलते दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से किठौर-मवाना मार्ग पर जमकर फायरिंग हुई थी। हालांकि, फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से कमरे आलम, मरगूब अली पुत्र मौहम्मद अली व दूसरे पक्ष के वसीम पुत्र जब्बार, नासिर पुत्र साबिर सहित कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें