पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है, जल्द ही किसानों के बीच विवाद के सुलह के लिए दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक होगी। एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि टांड़ा के पीड़ित किसान की तहरीर पर 25 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पानीपत के अधिकारियों से बातचीत की गई है।
टांड़ा के छह किसानों को भेज दिया जेल : टांड़ा के किसानों ने आरोप लगाया था कि खोजकीपुर के किसान और पानीपत की बापोली पुलिस उनके गांव के पांच-छह किसानों का अपहरण कर ले गई है। छपरौली थाने के एसआई गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ बापौली थाने पहुंचे। एसआई ने बताया कि मारपीट के मामले में टांड़ा के छह लोगों को हरियाणा पुलिस ने जेल भेजा है।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा
टांडा गांव के यमुना खादर में हरियाणा व यूपी के टांडा गांव के बीच सोमवार की दोपहर करीब एक बजे हुए झगड़े में टांडा गांव के 10 लोग घायल हो गए थे। छपरौली पुलिस टांड़ा के यूनुस की तहरीर पर खोजकीपुर गांव के धूमन, मोनू, इलमा, टीटू, रिंकू, प्रकाश, बिल्लू, महावीर, इश्रा, रामवीर, अंकुर, राजू, रमेश, पवन, तिरसपाल, मामन, ब्रह्मपाल, मदन, देवी सिंह, आनंद, अनिरुद्ध, भोपाल, इश्मा, सोनू और सत्यपाल के खिलाफ नामजद एवं 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना छपरौली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।