फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फोगाट व प्रत्याशियों समेत 252 पर केस दर्ज: चुनाव प्रचार में आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप

Mon, 24 Jan 2022 09:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत/रमाला/छपरौली

सार

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि फेसबुक व ट्वीटर पर चुनाव प्रचार के कुछ फोटो डाले गए थे। जिसकी जांच कराने पर पता चला कि बली गांव में भाजपा के केपी मलिक के प्रचार के फोटो हैं, जहां आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर अलग-अलग थानों में ओलंपियन पहलवान, प्रत्याशियों, जिला पंचायत सदस्य, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 252 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, रमाला में एक प्रत्याशी के लिए बच्चों से नारेबाजी कराई जा रही थी। जिसे देख एसपी ने केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि फेसबुक व ट्वीटर पर चुनाव प्रचार के कुछ फोटो डाले गए थे। जिसकी जांच कराने पर पता चला कि बली गांव में भाजपा के केपी मलिक के प्रचार के फोटो हैं, जहां आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।

इसलिए ही प्रचार करने पहुंची ओलंपिक पहलवान व हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फोगाट, केपी मलिक, जिला पंचायत सदस्य रवींद्र बली व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


संतोषपुर गांव में सरकारी पंचायत घर में बिना अनुमति के सभा कराई जा रही थी। जिसका पता चलने पर रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पति जयकिशोर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान तथा 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 
 
विज्ञापन

रमाला गांव में एक प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए रालोद समर्थक हाईवे पर खड़े थे। वहां बच्चों से नारेबाजी कराई जा रही थी। वहां से गुजर रहे एसपी के समझाने पर भी वे नहीं हटे। जिससे एसपी के निर्देश पर रमाला थाने में 60 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

छपरौली में रालोद प्रत्याशी अजय कुमार पर रविवार देर शाम को आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अजय कुमार व 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें