फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सगाई समारोह में हंगामा और मारपीट के कारण शादी टली, महिला भाजपा नेत्री और साथियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 16 Mar 2021 02:26 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित होटल में रविवार रात सगाई समारोह के दौरान हुए हंगामा और मारपीट के मामले में पुलिस ने मेरठ निवासी महिला भाजपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि भाजपा नेता ने कारोबारी और उसके परिजनों के खिलाफ रविवार रात ही केस दर्ज करा दिया था। 

विज्ञापन


लड़के का रिश्ता मुरादाबाद निवासी युवती के साथ तय हुआ था। रविवार रात दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में सगाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान वहां मेरठ निवासी महिला भाजपा नेत्री पहुंच गई थीं।

भाजपा नेत्री के साथ उनके परिजन व अन्य लोग भी मौजूद थे। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया था कि कारोबारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। भाजपा नेत्री ने सगाई का विरोध किया था। जिसे लेकर होटल में मारपीट शुरू हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई थी और दोनों पक्षों को थाने चले गई थी। रविवार रात भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने गेंद कारोबारी समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें करोबारी पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


सोमवार को मझोला पुलिस ने आरुणी मित्तल की मां की तहरीर पर महिला भाजपा नेता और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि दोनों दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराए हैं। मामले की जांच की जाएंगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

टल गई कारोबारी की शादी...

सगाई समारोह में हंगामा और मारपीट के कारण गेंद कारोबारी की शादी टल गई है। मझोला थानाक्षेत्र स्थित होटल रविवार को सगाई समारोह चल रहा था और अगले दिन सोमवार को शादी होने वाली थी, लेकिन हंगामा और मारपीट होने के शादी टल गई है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि विवाद और हंगामे होने के कारण शादी टाल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें