फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन निकली नाबालिग: शादी में बाल संरक्षण अधिकारी ने मारा छापा, प्रमाण पत्र देख चौंकीं; दूल्हा बरात लेकर लौटा

Sat, 07 Jun 2025 08:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बिजनौर के राजा का ताजपुर शहर में एक बरात बिना दुल्हन के लौटने का मामला सामने आया है। दोनों परिवारों को हिदायत देते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन
बिना दुल्हन लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के एक विवाह मंडप में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंची बाल संरक्षण अधिकारी रूबी गुप्ता ने दुल्हन बनी युवती के उम्र संबंधित प्रमाण पत्रों की जांच में उसे नाबालिग पाते हुए विवाह संस्कार रुकवा दिया गया।

विज्ञापन


जिसके बाद उन्होंने दोनों परिवारों को हिदायत देते हुए बारात को बैरंग लौटा दिया। बता दें कि थाना शिवाला कलां के गांव निवासी परिवार बेटी की शादी करने स्थानीय विवाह मंडप में आए थे, जिसकी बरात उत्तराखंड राज्य के रुड़की अंतर्गत गांव से आई थी।

खाने के बाद विवाह की रस्म शुरू होते ही मुखबिर की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी रुबी गुप्ता ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुल्हन बनी युवती के कागजात देखें, जिसमें युवती के बालिग होने में तीन माह कम निकले।
विज्ञापन


जिसके बाद शादी कार्यक्रम को रूकवा दिया। बिना किसी कार्रवाई के दोनों परिवारों को हिदायत देते हुए घर भेज दिया गया, जिसके बाद बिना दुल्हन के दूल्हा बारात बैरंग लेकर लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें