फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में बकरीद पर कुर्बानी के अवशेष को लेकर हंगामा, पालिका कर्मचारियों पर फेंकने का आरोप

Sat, 07 Jun 2025 02:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना के जुल्हेड़ा रोड पर खुले में कुर्बानी केअवशेष फेंकने पर हंगामा हो गया। हिंदू समाज ने विरोध जताया। पालिका कर्मियों पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में ईद उल अजहा के अवसर पर सरधना क्षेत्र के जुल्हेड़ा रोड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब खुले में कुर्बानी के अवशेष फेंके जाने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ठेले से यहां अवशेष फेंके गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। वहीं, अवशेष को लेकर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने तुरंत सफाई शुरू की और ठेले में भरकर अवशेषों को निर्धारित स्थल पर ले जाया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कातिल मां का कबूलनामा: दोस्त से शादी की जिद... बेटे को थप्पड़ मारते ही गला दबाकर मारा, दरांती से सिर काटा

मंडी चमारान के सभासद वीर सिंह भाटी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों द्वारा जानबूझकर अवशेष खुले में डाले गए, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल सकता था। उन्होंने इस मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की।

एसडीएम दीक्षा जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें