फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काली सूची में शामिल होंगे लापरवाह ठेकेदार, निरस्त किया जाएगा पंजीकरण

Wed, 25 Sep 2019 02:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सड़क निर्माण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ। छह माह पहले विकास कार्योँ के टेंडर लेने के बाद भी कुछ ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किए हैं। ऐसे सभी ठेकेदारों पर निगम अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चीफ इंजीनियर ने ऐसे सभी ठेकेदारों की सूची मांगी है। ताकि ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में शामिल किया जा सके।

विज्ञापन


नगर निगम में 300 से अधिक पंजीकृत ठेकेदार हैं। अधिकतर सभी ठेकेदार कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में भाग लेते हैं। इनमें से कई ठेकेदार ऐसे भी हैं जो अपनी हैसियत से अधिक खर्च के विकास कार्य ले लेते हैं। ऐसे में वे निर्धारित समय सीमा में न तो काम शुरू कर पाते हैं और न ही पूरा करते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार के अनुसार शहर में लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य ऐसे हैं जिनके शुरू होने की शिकायत पार्षदों द्वारा मिल रही हैं। जबकि अब तक सभी विकास कार्य पूरे हो जाने चाहिए थे।

ऐसे ठेकेदार जो शहर के विकास में बाधक बने हैं उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी बनती है। इसलिए निर्णय लिया गया है कि ऐसे सभी ठेकेदार जिन्होंने न तो काम शुरू किए हैं और न ही निर्धारित समय खत्म किए गए हैं। उन सभी की सूची तैयार की जाएगी। सभी को काली सूची में डालकर पंजीकरण निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें